Pyari Didi Yojana ₹2500 कैसे मिलेंगे, सम्पूर्ण जानकारी

Pyari Didi Yojana: दिल्ली निवासियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली में कांग्रेस सरकार ने प्यारी दीदी योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत अगर कॉंग्रेस सरकार दिल्ली में सत्ता में आती है, तो वह हर महिला को प्रति माह ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेंगे। इस योजना का ऐलान दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना से पहले ही आम आदमी पार्टी की तरफ से भी महिलाओं के सम्मान में “महिला सम्मान योजना” की घोषणा की गई थी और इस योजना के तहत आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं को ₹2100 की धनराशि देने का वादा कर रही है।

इस योजना की संपूर्ण जानकारी जैसे यह योजना कब लागू होगी, इस योजना में आवेदन कैसे करें, योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज और इसके लिए क्या पात्रता होगी, इन सब के बारे में जानने के लिए आप इस आर्टिकल में बने रहें। हमने नीचे विस्तार पूर्वक इसके बारे में बताया है।

Pyari Didi Yojana: Overview

QuestionAnswer
योजना का नामPyari Didi Yojana
State/UTDelhi
Benefit2500
आवेदन शुरू Nil
आवेदन मोडOnline
घोसना DK Suryakumar, (Ex CM Karnataka)
Official websiteN/A

Pyari Didi Yojana क्या है?

प्यारी दीदी योजना को आप कांग्रेस सरकार का एक जुमला कह सकते हैं जो सिर्फ महिला वोटर को खींचने के लिए बनाया गया है या फिर आप इस योजना को महिलाओं के लिए कल्याणकारी भी बता सकते हैं। कांग्रेस सरकार ने दिल्ली के महिला निवासियों के लिए इस योजना की घोषणा की है। इसके तहत वे प्रत्येक महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। इस योजना की घोषणा करने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आए थे। लॉन्च करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि “अगर कांग्रेस सरकार दिल्ली में सत्ता में आती है, तो इस योजना को हम पहले दिन से लागू कर देंगे।” दिल्ली में लगभग 71 लाख महिला वोटर हैं, जिनको लुभाने के लिए ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Maiya Samman Yojana लिस्ट देखे, ₹2500 मिलेगा

प्यारी दीदी योजना के लिए पात्रता


वैसे तो आधिकारिक रूप से इस योजना के लिए किसी तरह का पात्रता मापदंड निर्धारित नहीं किया गया है, परंतु दूसरे राज्यों में भी ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं और उनके पात्रता मापदंड कुछ इस प्रकार हैं:

  • इस योजना में केवल दिल्ली की महिला निवासी आवेदन कर सकेंगी।
  • परिवार की आर्थिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई आयकर न भरता हो।
  • आवेदनकर्ता महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के पास खुद का आधार से लिंक बैंक अकाउंट होना चाहिए।

प्यारी दीदी योजना के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे।


प्यारी दीदी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चुनाव परिणाम आने के बाद शुरू किए जाएंगे, वह भी तभी जब दिल्ली में कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है। चुनाव आयोग के द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में चुनाव होंगे और 8 फरवरी 2025 को वोटों की गणना की जाएगी। अनुमानित तौर पर मार्च 2025 से प्यारी दीदी योजना के लिए आवेदन शुरू हो सकते हैं। इस योजना से संबंधित जानकारी आते ही हम आपको इस आर्टिकल में अपडेट कर देंगे।

प्यारी दीदी योजना क्यों है खास

  • कांग्रेस सरकार दे रही साल में 30 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के लिए धनराशि।
  • आर्थिक रूप से कमजोर, पिछड़े वर्ग और जरूरतमंद महिलाओं को होगा इस योजना का लाभ।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास।
  • आम आदमी पार्टी भी दे रही ₹2100 की मासिक सहायता राशि।
  • दिल्ली के 40-50 लाख महिलाओं को होगा इस योजना का लाभ।

प्यारी दीदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र

महिला सम्मान योजना वर्सेस प्यारी दीदी योजना


महिला सम्मान योजना आम आदमी पार्टी की एक घोषणा है जो उनकी सत्ता में आने के बाद लागू की जाएगी, वहीं प्यारी दीदी योजना कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई जाएगी। महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मासिक ₹2100 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी, वहीं प्यारी दीदी योजना में महिलाओं को ₹2500 की धनराशि प्राप्त होगी।

भारतीय जनता पार्टी भी जल्द ही महिला वोटर को आकर्षित करने के लिए चुनाव से पहले ऐसी ही एक योजना की घोषणा करने वाली है।

जीवन रक्षा योजना: 25 लाख रुपए का मुफ्त इलाज


दिल्ली के इस चुनावी दौर में योजनाओं और वादों के बीच एक और योजना कांग्रेस सरकार के द्वारा घोषित की गई है, जीवन रक्षा योजना। इस योजना के तहत व्यक्ति को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। इस योजना की घोषणा करने के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी दिल्ली आए थे। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में कहा कि “आयुष्मान भारत की अपनी सीमाएं हैं और अब हालात बदल चुके हैं। दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना की आवश्यकता है।”

कब से शुरू होगी प्यारी दीदी योजना


प्यारी दीदी योजना मार्च 2025 से शुरू हो सकती है क्योंकि तब तक दिल्ली में विधानसभा के चुनाव खत्म हो जाएंगे और परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। अगर दिल्ली में कांग्रेस सरकार नहीं आती है, तो प्यारी दीदी योजना सिर्फ एक वादा बनके रह जाएगी। परंतु महिलाओं को चिंता करने की आवश्यकता नहीं। कांग्रेस, आप या बीजेपी, इनमें से किसी की भी सरकार बने, सब ने महिलाओं के सम्मान में आर्थिक सहायता राशि देने का वादा किया है। तो किसी भी पार्टी की सरकार बने दिल्ली की महिलाओं को इस बार के चुनाव से फायदा जरूर होगा|

प्यारी दीदी योजना क्या है?

प्यारी दीदी योजना के तहत महिलाओं को मासिक ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।

प्यारी दीदी योजना कब लागू होगी?

प्यारी दीदी योजना मार्च 2025 तक लागू हो सकती है क्योंकि तब तक दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे।

प्यारी दीदी योजना में कौन कर सकते हैं आवेदन?

प्यारी दीदी योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक को दिल्ली का निवासी होना चाहिए और उनकी उम्र 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।|

1 thought on “Pyari Didi Yojana ₹2500 कैसे मिलेंगे, सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment