Mahtari Vandana Yojana महिलाओं के खाते में 13वीं किस्त आई, ऐसे चेक करें अपना पैसा

Mahtari Vandana Yojana 13 kist: छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की धनराशि दी जाती है। जो महिलाएं महतारी वंदन योजना फरवरी की किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, उनके लिए खुशखबरी है कि राज्य सरकार होली से पहले महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त महिलाओं के खाते में भेज रही है।

मार्च महीने में होली का पर्व है और इसी महीने में महतारी वंदना योजना की 13वीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर भी है अब सभी बताएं बहाने लखपति बन सकती है पूरी जानकारी के लिए इसलिए इस लेख पर बने रहे। महतारी बंधन योजना पेमेंट स्टेटस और लिस्ट देखने की पूरी जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है, कृपया इस अंत तक पढ़ें।

YojanaMahtari Vandana Yojana
Launched byCG Government
LocationChhattisgarh
Benefit1000
For women
Helpline+91-771-2220006
Official Websitemahtarivandan.cgstate.gov.in

Mahtari Vandana Yojana Big Update

3 मार्च 2025 को हुए छत्तीसगढ़ बजट में इस योजना के लिए वित्त मंत्री ने पिछले वर्ष की 3300 करोड़ को बढ़ाकर 5500 करोड़ कर दिया। इस बार सरकार का उद्देश्य महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। सरकारी का यह कदम लाखों महिलाओं की जिंदगी बदलने वाला है।

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही एक कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य की करीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। जिससे महिलाएं अपने छोटे-मोटे खर्चे उठा सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। अब तक इस योजना के अंतर्गत दोबारा किस्तों में ₹12000 की धनराशि बांटी जा चुकी है। इस योजना में करीब 70 लाख महिलाएं लाभ उठा रही हैं।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदना योजना 13वीं किस्त

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त 28 फरवरी 2025 को जारी हो गई थी और महिलाओं के खाते में पैसे आना शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी महतारी वंदन योजना के लाभार्थी हैं और आपका पैसा अब तक नहीं आया है, तो आप पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। जिससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि आपका पैसा कहां फंसा है।

महतारी वंदना योजना योग्यता

  • जो भी इस योजना के लिए आवेदन करेंगे, वह छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • यह योजना 23-60 वर्ष की महिलाओं के लिए है।
  • आवेदनकर्ता महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • महिलाओं के खाते उनके आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • महिलाएं जिनके परिवार में या वह खुद टैक्स भरती हों, वह इस योजना के लिए अयोग्य हैं।
  • सरकारी नौकरी या राजनीतिक पद वाली महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
  • जिनके घर में चार पहिया वाहन या ट्रैक्टर छोड़ कर, वह भी इस योजना से बाहर हैं।

Mahtari Vandana Yojana Payment Status

Mahtari Vandana Yojana portal
  • महतारी वंदन योजना पेमेंट स्टेटस देखने के लिए आपको महतारी वंदना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको एप्लीकेशन और पेमेंट स्टेटस वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दें और अब आपके सामने महतारी वंदना योजना का पेमेंट स्टेटस दिखेगा।

Mahtari Vandana Yojana List Check

Mahtari Vandana Yojana official website
  • महतारी वंदना योजना की सूची देखने के लिए आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको अनंतिम सूची तथा अंतिम सूची मिलेगी, आपको अंतिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी जैसे आपका जिला, ब्लॉक, वार्ड इत्यादि।
  • इस भरने के पश्चात नीचे आपके सामने सूची प्रदर्शित हो जाएगी जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana list

Leave a Comment