Delhi Mahila Samriddhi Yojana: लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी! ₹2500 के लिए रेजिस्ट्रैशन शुरू

Delhi Mahila Samriddhi Yojana: दिल्ली की लाखों महिलाओं के लिए खुशखबरी! दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद अब महिला समृद्धि योजना लागू होने वाली है, जिसके लिए इसी महीने से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जल्द ही महिलाओं के खाते में अगले महीने से ही ₹2500 की धनराशि मिलने लगेगी।

महिला समृद्धि योजना की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च 2025 से शुरू की जाएगी। इस दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस योजना से संबंधित सभी जानकारी जैसे पात्रता, जरूरी दस्तावेज आदि के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल के अंत तक बने रहें।

delhi mahila samman yojana

Delhi Mahila Samman Yojana Registration

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में इस योजना का ऐलान किया था, जिसमें वह राज्य के करीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करके सम्मानित करना चाहते है। दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के बाद अब इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 से शुरू हो रही है।

Mahila Samriddhi Yojana पात्रता

  • इस योजना में केवल दिल्ली के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना के लिए केवल महिलाएं, जिनकी उम्र 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम है, आवेदन कर सकती हैं।
  • इस योजना का लाभ गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाएं ही ले सकती हैं।
  • सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
  • इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं भी इस योजना से वंचित रखी गई हैं।
  • परिवार मे केवल 1 महिला को लाभ मिलेगा।
  • BPL कार्ड होगा अवस्यक।
  • आवेदनकर्ता महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • पेंशन भोगी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।

Mahila Samridhhi Yojana 2025: अब दिल्ली की महिलयों को भी मिलेगा 2500 प्रतिमाह

दिल्ली में 8 मार्च को लागू हो सकती है 2500 रुपए वाली महिला सम्मान योजना! बीजेपी ने क्या दिया संकेत

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड,
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • BPL राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Mahila Samman Yojana Registration

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2025 के दिन महिला सम्मान योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। अनुमानित तौर पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से ही की जाएगी। आप अपने नजदीकी संबंधित कार्यालय में जाकर महिला सम्मान योजना का फॉर्म भर सकते हैं।

Leave a Comment