जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकारी तथा प्राइवेट कामों में काफी उपयोग होता है, परंतु जन्म प्रमाण पत्र बनवाना ही अपने आप में एक चुनौती होती है। पहले के समय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइन में खड़े होते थे, परंतु अब जमाना ऑनलाइन का है और अब आप बैठे अपना ऑनलाइन बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से आप स्वयं या अपने बच्चों का बर्थ सर्टिफिकेट आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए अब आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है और न ही लंबी लाइनों में खड़े होने की।
अगर आप भी अपना बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल के अंत तक बने रहें। हमने आपको इस लेख में जन्म प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई है, जिसे आप फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र या सर्टिफिकेट बना सकते हैं।
Birth Certificate Online Apply 2025
बर्थ सर्टिफिकेट होना सबके पास अनिवार्य है और यह एक ऐसा दस्तावेज है जो अक्सर सरकारी कार्यों में उपयोग होता है। अक्सर बर्थ सर्टिफिकेट शिशु के जन्म के 21 दिन के भीतर ही बनवाया जाता है। यह सर्टिफिकेट व्यक्ति की जन्म तिथि, जन्म स्थान और माता-पिता से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करता है।
बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के बहुत से तरीके हैं। आप ऑफलाइन अपने नजदीकी संबंधित कार्यालय में जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं या आप ऑनलाइन प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ
- बच्चे के एडमिशन के वक्त बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
- नौकरी के लिए आवेदन करते वक्त बर्थ सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ सकती है।
- ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बनवाने वक्त भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार के लिए जन्म प्रमाण पत्र मांगा जाता है।
- मतदाता पहचान पत्र के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ जाती है।
बर्थ सर्टिफिकेट में मौजूद जानकारी
एक बर्थ सर्टिफिकेट में निम्नलिखित जानकारियां मौजूद होती हैं:
- जन्मे शिशु का नाम
- माता-पिता का नाम
- शिशु की जन्म तिथि और समय
- लिंग
- पैदा होने का स्थान
- रजिस्ट्रेशन नंबर

जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
बर्थ सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नीचे बताए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करने पर ही आपका सर्टिफिकेट बनेगा:
- बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन शिशु के जन्म के 21 दिन के अंदर ही करना होता है।
- आवेदनकर्ता अथवा उनके बच्चों का जन्म भारत में ही हुआ होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता को भारत का निवासी होना चाहिए।
- जन्म प्रमाण पत्र के लिए हॉस्पिटल, जिसमें बच्चा पैदा हुआ है, उनका प्रमाण पत्र आवश्यक है।
PM आवास ग्रामीण योजना List & Registration 2.0
बर्थ केरटिफिकेट के लिए अवस्यक दस्तावेज
- आवेदनकर्ता का प्रमाण पत्र
- बच्चों के जन्म से संबंधित हॉस्पिटल द्वारा प्रमाण पत्र,
- अगर बच्चा घर में जन्मा है तो ग्राम प्रधान द्वारा एफिडेविट,
- माता-पिता का विवरण,
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- इत्यादि
PM Vishwakarma Yojana 2025: ₹2 lakh तक का लोन 5% Interest
Maiya Samman Yojana List मे नाम नहीं, फिर से भरना होगा फ़ोम
बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे करें?
बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:
- बर्थ सर्टिफिकेट से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको पंजीकरण के लिए लॉगिन करना होगा।

- लॉगिन करने के बाद आपसे कुछ व्यक्तिगत जानकारियां पूछी जाएंगी, जिन्हें आपको भरना है।
- इसके पश्चात आपका फोन नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे आपको इस वेबसाइट पर दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- अब आपके बच्चे के जन्म से संबंधित जानकारियां दर्ज करनी हैं और submit बटन पर क्लिक करना है।
- इसके पश्चात आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।

मेरा नाम राहुल है और मेरे द्वारा ही इस वेबसाईट को संचालित किया जाता है। में ग्रैजवैशन कर रहा हूँ और मुझे राजनीति, शिक्षा, टेक, औटोमोबिल मे काफी रुचि है।