Maiya Samman Yojana 2025: मंईया सम्मान योजना से संबंधित एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरकार के द्वारा अवैध रूप से मंईया सम्मान योजना की राशि पाने वाले लाभुक महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं। अब तक 60000 से अधिक लाभुक महिलाओं के नाम काटे जा चुके है और 15000 से अधिक महिलाओं को होल्ड में रखा गया है।
मंईया सम्मान योजना झारखंड में चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। झारखंड सरकार 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
इन महिलाओं का नाम कटेगा
मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड की लगभग सभी महिलाओं ने आवेदन कर दिया था और अब उनके आवेदन में बहुत सारी गड़बड़ियां पाई जा रही हैं, जिसकी वजह से उनका नाम लिस्ट से हटाया जा रहा है। इस बार उन महिलाओं का नाम हटाया गया है:
- जो मंईया सम्मान योजना के साथ विधवा पेंशन योजना प्राप्त कर रही हैं।
- जिनके खाते में एक से अधिक मंईया सामान योजना की राशि आ रही होगी,
- ऐसी महिलाओं पर सरकार सख्त एक्शन लेगी।
- 18 वर्ष पूर्ण होने से पहले ही आवेदन कर दिया हो, उन किशोरियों का नाम भी इस लिस्ट से हटाया जाएगा।
- यदि उनके परिवार के पास फोर व्हीलर होगी।
अवैध तरीके से लाभ लेने पर लिया जाएगा एक्शन
झारखंड सरकार लगातार मंईया सामान योजना के लभुकों की जांच कर रही है। हाल ही में हुए एक मीटिंग के दौरान आईडीएम ने कहा कि मंईया समान योजना के सभी लाभुक का नाम और खाता नंबर जांच करें। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उनका नाम लिस्ट से हटा दें। यही नहीं, सरकार अवैध रूप से मंईया सामान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के खिलाफ सख्त एक्शन भी लेगी।
मंईया सम्मान योजना को झारखंड के जरूरतमंद करीब महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था, परंतु इस योजना के तहत कुछ ऐसी महिलाओं ने भी आवेदन किया है जो पहले से आर्थिक रूप से सशक्त हैं। ऐसे धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं, सांची, पलामू, गिरिडीह, बोकारो जैसे जिलों में इनकी संख्या ज्यादा आ रही है।
Maiya Samman Yojana 6th and 7th Installment Date
जैसा कि आप जानते हैं, मंईया सम्मान योजना की फरवरी महीने में किस्त आने की तिथि 15 फरवरी को ही समाप्त हो गई। लाभार्थियों को मंईया सम्मान योजना की पांचवी और आखिरी किस्त दिसंबर महीने की पांच जनवरी 2025 को मिली थी। इसके बाद से अब तक दो महीने की किस्त सरकार के पास बाकी है।
योजना की किस्त न आने का मुख्य कारण बैंक अकाउंट का आधार से लिंक न होना है। 40 लाख के खाते उनके आधार से लिंक हैं, जबकि 20 लाख से अधिक लाभार्थियों का बैंक खाता उनके आधार से जुड़ा हुआ नहीं है।
राज्य सरकार द्वारा मंईया सम्मान योजना की राशि जिलों को मिल चुकी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा सत्यापन की तैयारी चल रही है और जल्द ही एक साथ 7500 लोगों के खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
Maiya Samman Yojana लिस्ट देखे, ₹2500 मिलेगा
नई वेबसाइट पर चल रहा काम
मंईया सामान योजना के लिए नई वेबसाइट पर काम चल रहा है और यह भी एक कारण है कि इंस्टॉलमेंट अब तक नहीं मिला है। इस नई वेबसाइट से आप मंईया सम्मान योजना के लिए आवेदन, स्टेटस चेक और भी अन्य प्रकार की गतिविधि कर सकेंगे।

चेक करें आपका नाम लिस्ट से हटा या नहीं
अगर आपको लगता है कि आपका नाम भी मंईया सम्मान योजना की लाभुक सूची से हटाया जा सकता है, तो आप इसके लिए अगले किस्त आने का इंतजार करें। अगर आपको किस्त मिलती है, तो इसका मतलब है कि आपका नाम लिस्ट से नहीं हटाया गया है।
Frequently Asked Questions
मंईया सम्मान योजना 6 किस्त कब आएगी?
मंईया सम्मान योजना की 6 किस्त मार्च महीने मे जारी हो सकती है, सरकार द्वारा इससे संबंदित कोई सूचना नहीं दी गई है|
मंईया सम्मान योजना 7 किस्त कब आएगी?
मंईया सम्मान योजना की 7वीं किस्त मार्च महीने मे आ सकती है, सरकार द्वारा इससे संबंदित कोई सूचना जारी नहीं की गई है|
मंईया सम्मान योजना से किनका नाम काटा गया?
अवैध रूप से मंईया सामान योजना का लाभ लेने वाली महिलाओ का नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा|

मेरा नाम राहुल है और मेरे द्वारा ही इस वेबसाईट को संचालित किया जाता है। में ग्रैजवैशन कर रहा हूँ और मुझे राजनीति, शिक्षा, टेक, औटोमोबिल मे काफी रुचि है।
1 thought on “Maiya Samman Yojana New Update: मंईया सम्मान योजना से इन महिलाओं का नाम कटा, अब मिलेगा एकसाथ 7500”